{"_id":"6a8bfb508aaae1231b070439","slug":"elderly-woman-drowns-in-bahgul-river-body-recovered-after-20-hours-in-shahjahanpur-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बहगुल नदी में डूबकर बुजुर्ग महिला की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बहगुल नदी में डूबकर बुजुर्ग महिला की मौत, 20 घंटे बाद मिला शव
Mon, 24 Aug 2026 02:22 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में रविवार को एक बुजुर्ग महिला पैर फिसलने से बहगुल नदी में गिर गई, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। 20 घंटे बाद सोमवार सुबह उसका शव ढाई किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव मोहनपुर लहसड़ी में रविवार को बहगुल नदी में डूबी 60 वर्षीय जमुना देवी का शव सोमवार सुबह करीब 20 घंटे बाद गांव से ढाई किलोमीटर दूर अंडपुर के समीप बरामद हुआ। एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
जमुना देवी रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक घर से निकलकर नदी की ओर चली गई थीं। परिजनों के अनुसार, वह शौच के लिए नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय तैराकों ने काफी तलाश की, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया।
विज्ञापन
झाड़ियों में फंसा मिला शव
टीम रविवार शाम गांव पहुंची, लेकिन इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका। सोमवार सुबह टीम ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर अंडपुर के समीप झाड़ियों में जमुना देवी की साड़ी फंसी मिली। इसके बाद टीम ने तलाश कर शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और बिलख पड़े। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।