{"_id":"6a986253620df62fa8045837","slug":"elderly-person-dies-under-suspicious-circumstances-police-deployed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183506-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस तैनात
विज्ञापन
तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर माफी निवासी शिवराज सिंह (60) की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने नाली के पानी के निकास को लेकर चल रहे विवाद के कारण मानसिक तनाव में हार्ट अटैक आने का आरोप लगाया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पहले नाली के पानी के निकास को लेकर राजस्व टीम ने गांव में तालाब की पैमाइश की थी। आरोप है कि विवाद के चलते ग्राम प्रधान की ओर से शिवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे वह मानसिक तनाव में थे।
परिजनों का कहना है कि पहले भी सदमे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें हार्ट अटैक आया था। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बुजुर्ग की अचानक मौत हुई है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद