{"_id":"68d7d8904c813cf3ce06abd2","slug":"elderly-man-injured-in-bike-collision-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153763-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
नरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। रोजा के पिपरिया प्रहलाद गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश बृहस्पतिवार दोपहर मोहम्मदी रोड पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे वीरपाल ने बताया कि पिता नरेश बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से महमंदपुर बाजार गए थे। काम निपटाने के बाद पिता घर के लिए चल दिए। जैसे ही मोहम्मदी रोड पर मुकरमपुर गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आई बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देख बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार रात पिता को बरेली से राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराने के लिए ला रहे थे, रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नरेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। उसका भी उपचार चल रहा है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।