फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies in accident while going to his daughter's house

Shahjahanpur News: बेटी के घर जाने के लिए निकले बुजुर्ग की हादसे में मौत

Sun, 02 Jun 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in accident while going to his daughter's house
रामपाल का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
अल्हागंज। फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव कोयला के पास एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका सिर और पैर बुरी तरह कुचल गए थे। थैले और जूतों से परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

गांव रामपुर निवासी मुलायम ने बताया कि उनके पिता रामपाल (66) शनिवार तड़के करीब तीन बजे घर से कायमगंज के गांव जौरा निवासी बहन सुखदेवी के घर जाने के लिए निकले थे। उन्हें गांव कोयला से सवारी पकड़नी थी। यहीं पर वह किसी वाहन की चपेट में आ गए। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये जब शव मिलने की जानकारी हुई तो परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

मुलायम ने थैले और जूतों से शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पिकअप खड़ी मिली। उसका पहिया पंचर था। किसी वाहन से उसकी टक्कर भी हुई थी। आशंका है कि दो वाहनों की टक्कर में रामपाल भी चपेट में आ गए। परिजनों ने हादसे में पिकअप का जिक्र करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तड़के हादसा हुआ है। इस वजह से जानकारी नहीं लग पा रही है। हादसा किस वाहन से हुआ है। परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed