फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly farmer beaten to death over land dispute in shahjahanpur

Shahjahanpur News: जमीन विवाद में पीटकर बुजुर्ग किसान की हत्या, पत्नी घायल; चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में पिटाई से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Elderly farmer beaten to death over land dispute in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने बुजुर्ग दंपती को लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीट दिया। सिर पर चोट लगने से बुजुर्ग की हालत खराब हो गई। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजपुर नगला में धर्मपाल ने गांव के बाहर खेत पर अपना मकान बना रखा है। पास में ही श्यामपाल (60) का खेत है। श्यामपाल ने खेत की रखवाली के लिए धर्मपाल की जगह पर एक मचान बनाकर मड़ैया डाल ली थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे धर्मपाल मकान वाली अपनी जगह के चारों तरफ डंडे गाड़कर बाड़ लगा रहा था।
विज्ञापन


उसने खेत पर मौजूद श्यामपाल व उनकी पत्नी रूबी से मचान हटाने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। धर्मपाल और उसके बेटे विजयबहादुर, रामसूरज व पन्नालाल ने श्यामपाल व उनकी पत्नी रूबी को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और भाग गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे बेटे घायल माता-पिता को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से मौत 
दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद यहां से दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। रूबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण शाम को श्यामपाल की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी हरपाल बालियान ने बताया कि रात में श्यामपाल के बेटे देवेश कुमार की तहरीर पर पिता व उसके तीनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। देर रात मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्यामपाल के पांच बेटे व तीन बेटियां हैं। इनमें दो बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed