{"_id":"6320d4ac6ec52349ab740959","slug":"elderly-beaten-up-by-dragging-him-in-a-car-looted-25-thousand-rupees-shahjahanpur-news-bly497500764","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में बुजुर्ग का अपहरण कर 25 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में बुजुर्ग का अपहरण कर 25 हजार की लूट
सार
नगर में शाहजहांपुर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग शिवनंदन को जबरन गाड़ी में डाल लिया। इंस्पेक्टर इसे लूट के बजाय जेब कटने का मामला मानकर जांच की बात कह रहे हैं।गांव सुनारा खुर्द निवासी 60 वर्षीय शिवनंदन ने बताया कि चार माह पहले उनके बड़े बेटे के यहां बेटी का जन्म हुआ था। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।रास्ते में बदमाशों ने उनकी पिटाई की और जेब में रखे 25 हजार रुपये लूटने के बाद मोहम्मदी रोड पर गांव इटौली से पहले उतारकर भाग गए।
विज्ञापन
विस्तार
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर में शाहजहांपुर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग शिवनंदन को जबरन गाड़ी में डाल लिया। पिटाई कर उनसे 25 हजार रुपये लूटे और फिर पांच किमी दूर मोहम्मदी रोड पर छोड़कर भाग निकले। इंस्पेक्टर इसे लूट के बजाय जेब कटने का मामला मानकर जांच की बात कह रहे हैं।
गांव सुनारा खुर्द निवासी 60 वर्षीय शिवनंदन ने बताया कि चार माह पहले उनके बड़े बेटे के यहां बेटी का जन्म हुआ था। पौत्री के जन्म के समय उन्होंने मोहम्मदी निवासी रिश्तेदार प्रभात से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। व्यवस्था होने पर वह मंगलवार को रुपये वापस करने मोहम्मदी जा रहे थे। घर से ई-रिक्शा पर पुवायां पहुंचने के बाद मोहम्मदी की बस पकड़ने शाहजहांपुर रोड पर पैदल जा रहे थे। इस दौरान नखासा बाग के पास पीछे से आए कार सवार पांच बदमाशों ने उनसे मोहम्मदी का रास्ता पूछा। वह रास्ता बता ही रहे थे कि बदमाशों ने उन्हें कार में खींच लिया और कार तेज कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
रास्ते में बदमाशों ने उनकी पिटाई की और जेब में रखे 25 हजार रुपये लूटने के बाद मोहम्मदी रोड पर गांव इटौली से पहले उतारकर भाग गए। शिवनंदन ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शिवनंदन को लेकर इधर-उधर घुमाती रही और बाद में घर जाने को कह दिया। परेशान शिवनंदन काफी देर तक थाने के गेट पर बैठे रहे और घर चले गए।
विज्ञापन
जेब कटी की जांच करेगी पुवायां की पुलिस
बुजुर्ग शिवनंदन से पुलिस ने तमाम सवाल किए। शिवनंदन वही घटनाक्रम दोहराते रहे तो पुलिस ने उनके कपड़े निकलवा लिए। बताया कि कपड़ों को जांच के लिए भेजा जाएगा कि जेब कटी है या नहीं। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के साथ लूट नहीं हुई है। आशंका है कि जेब कटी हो। लगता है कि रिश्तेदार के रुपये न देने पड़ें इसीलिए भी बुजुर्ग ने कोई कहानी बनाई है। कपड़े जांच के लिए रखवाए हैं। दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।
लूट की घटना सूचना पर भी नहीं निकले कोई इंस्पेक्टर
नगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग का अपहरण कर 25 हजार रुपये लूट की जानकारी होने के बाद कई सिपाही मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एसआई शिवनंदन को गाड़ी से लेकर मोहम्मदी रोड पर जांच करने पहुंचे, लेकिन थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम ने थाने से बाहर निकलकर घटनास्थल तक जाने की जरूरत नहीं समझी।