{"_id":"6776e541e46e8c580d0c7b8c","slug":"efforts-to-bring-back-the-victim-begin-police-may-go-to-lucknow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134814-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीड़िता को वापस लाने की कवायद शुरू, लखनऊ जा सकती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीड़िता को वापस लाने की कवायद शुरू, लखनऊ जा सकती है पुलिस
Fri, 03 Jan 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। राज कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरसीएल) के एमडी मनोज यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दहशत की वजह से गृह जनपद लौटने वाली पीड़िता को लाने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। उसे वापस लाने को टीम गठित की जाएगी। टीम लखनऊ जाकर बुलाएगी और कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया करेगी।
हाईवे निर्माण कार्य से जुड़ी आरसीएल कंपनी की महिला कर्मचारी ने 28 दिसंबर को कांट थाने में एमडी व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मैनपुरी के रहने वाले मनोज यादव पर आरोप है कि उसने कॉल कर होटल के कमरे में बुलाने का दबाव बनाया।
इन्कार करने पर अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर भेजने के साथ गंदी बातें कीं। हिसाब के बहाने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें कीं। उसके बेटे ने इस्तीफा लिखवा लिया। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की कंपनी के स्थानीय कार्यालय पर जाकर तलाश की, लेकिन पिता-पुत्र नहीं मिले।
विज्ञापन
घटना के बाद सहमी पीड़िता अपने गृह जनपद चली गई, वहां से लखनऊ आ गई। इसके चलते कई दिन बीतने के बाद भी न्यायालय में बयान और चिकित्सीय परीक्षण कराने को नहीं पहुंची। पीड़िता पुलिस के संपर्क में बनी हुई है, उसने जल्द ही आने की बात कही है। रिपोर्ट होने के कई दिन बाद भी पीड़िता के नहीं आने से पुलिस की जांच थमी पड़ी है।
कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने उसे बुलाने के प्रयास तेज कर दिए। उससे कॉल पर बात करने के साथ ही पुलिस की टीम भी गठित की जा रही है। इसमें महिला सिपाही व दरोगा भी शामिल की जाएंगी। टीम को लखनऊ भी भेजा जा सकता है, जो पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर वापस लाकर बयान करा सकती हैं।
-- -- -- -- -
-पीड़िता से पुलिस बात कर रही है। उसे बुलाने का प्रयास किया जा रहा। आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक माहौल देकर उसे वापस लाने को पुलिस की टीम भी लखनऊ भेज सकते हैं।
प्रयांक जैन, सीओ सदर