फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effect of heat...diarrhea, typhoid and fever patients increased

Shahjahanpur News: गर्मी का असर...डायरिया, टाइफाइड व बुखार के मरीज बढ़े

Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 22 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat...diarrhea, typhoid and fever patients increased
शाहजहांपुर। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुली ओपीडी में 1623 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 25-30 प्रतिशत उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। वहीं, ओपीडी बंद होने के बाद ट्राॅमा सेंटर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

तेज धूप, गर्म हवा और खानपान में अनियमितता लोगों को बीमार बना रही है। सुबह का भोजन शाम को या शाम का भोजन सुबह करने से फूड प्वाइजनिंग, डायरिया की दिक्कत बढ़ी है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन भी शरीर पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और ट्राॅमा सेंटर में ऐसे मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। स्थिति बिगड़ने पर मरीज को भर्ती करने की नौबत भी आती है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ऐसे तीन से चार सौ मरीज पहुंचते हैं जो पेट दर्द, डायरिया, बुखार, टाइफाइड आदि से पीड़ित होते हैं। दूषित पानी के कारण टाइफाइड के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डाॅ. अनुराग पाराशर ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। बीमारी की मुख्य वजह बासी, बाजार का तली-भुना, तेज मसालेदार चीजें खाना भी है।
उल्टी और दस्त होने से मरीज के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में भर्ती करने की जरूरत भी पड़ती है। उन्होंने बताया कि ओआरएस या नमक-चीनी का घोल लें जिससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सके।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। लू के चलते वार्ड तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी कोई ऐसा मरीज नहीं आया है। 730 बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed