{"_id":"b844ffbd338e6a28e118428c2ed9a9bf","slug":"educational-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद खुले स्कूल कम रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद खुले स्कूल कम रही उपस्थिति
शाहजहांपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को परिषदीय स्कूल तो खुले, लेकिन उनमें से अधिकांश विद्यालयों में छात्र उपस्थिति संख्या लगभग न के बराबर रही। इसी वजह से तमाम स्कूलों में मिड-डे मील खिलाने के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। इस दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों ने अलाव जलाकर बच्चों को सर्दी से राहत दिलाने का प्रयास भी किया।
रविवार की देर शाम तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाए जाने की आस लगाए शिक्षकों को सोमवार का अवकाश न होने पर निराशा ही मिली। सोमवार को स्कूल तो खोले गए, लेकिन वहां उपस्थिति कम मिली। जो बच्चे पहुंचे भी तो सर्दी से बेहाल होते रहे। इस दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों ने अलाव भी जलवाए, जिससे बच्चों को राहत दी जा सके। इससे भी जब राहत नहीं मिली तो नगर क्षेत्र के कई स्कूलों को मिड-डे मील खिलाने के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि शिक्षक इस दौरान स्कूलों में मौजूद रहे।