फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational

‘लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मबल जगाएं’

Mon, 19 Jan 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
educational
आर्य महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम लखनऊ के तत्वावधान में हुए सम्मेलन में स्वामी निर्विकल्पानंद महाराज ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद का साहित्य पढ़ना चाहिए, इससे उन्हें ऊर्जा मिलेगी और वह सकारात्मक दृष्टिकोण से राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद के संयोजक सुखदराम पांडेय ने कहा कि व्यक्ति को अपने अंदर सोता हुआ आत्मबल जागृत करना चाहिए, इससे निश्चित रूप से लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। इससे पूर्व महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और भजन प्रस्तुत किए। सेवाश्रम के उप सचिव सुशील अग्रवाल ने स्वागत भाषण पढ़ा। इसके पश्चात वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय के छात्र अनुराग मिश्र, सत्यपाल सिंह डिग्री कॉलेज की माधुरी देवी, एसएस कॉलेज के मनोज सिंह, आर्य कन्या पाठशाला की आनंदिता, तिलक मांटेसरी स्कूल की श्रेयांशी, संजय सरस्वती कॉलेज के सत्यम्, सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान की इशिका त्रिवेदी, आर्य महिला महाविद्यालय की वैशाली रस्तोगी ने भी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसी कड़ी में प्रधानाचार्य आेंकार सिंह, प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, शिखा पाठक, डॉ. शचि अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके विवेकानंद के जीवन पर आधारित क्विज भी हुई। जिसमें इशिका त्रिवेदी ने प्रथम, निशि मौर्य ने द्वितीय और विनय कुमार वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। महाविद्यालय सचिव अमितेश अमित और मोतीलाल गुप्ता ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed