{"_id":"602eb70f8ebc3ee93e12b83e","slug":"education-news-shahjahanpur-news-bly4377424192","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान सीएमओ के प्रमाणपत्र से मिलेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान सीएमओ के प्रमाणपत्र से मिलेगा अवकाश
विज्ञापन
education news
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा ड्यूटी से बचने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को अब चिकित्सा अवकाश आसानी से नहीं मिल पाएगा। इसके लिए उन्हें अस्वस्थता की पुष्टि के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा और सीएमओ से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की पुष्टि होने के बाद ही उनके प्रमाण पत्र के आधार पर अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
परीक्षाएं 24 अप्रैल से आरंभ होकर 12 मई तक होनी हैं। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव स्तर से जारी आदेश के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को परिपत्र जारी कर इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस के अनुसर विगत वर्षों में देखा गया कि कतिपय प्रधानाचार्य, अध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक परीक्षा की ड्यूटी नहीं करना चाहते। इसके लिए वह अस्वस्थता प्रमाणपत्र देकर चिकित्सीय अवकाश प्राप्त कर लेते हैं और इससे परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति करने में कठिनाई होती है।
उन्होंने बताया कि अब जो अस्वस्थता आवेदन प्राप्त होंगे, उनकी अस्वस्थता की पुष्टि सीएमओ से कराई जाएगी। साथ ही ऐसे आवेदन सीएमओ से प्रतिहस्ताक्षरित कराए जाएंगे और उनके प्रमाण पत्र के आधार पर ही संबंधितों को चिकित्सा अवकाश अनुमन्य किया जाएगा।