{"_id":"594d61644f1c1b5a0c8b48ae","slug":"earning-money-and-annual-rent-only-nine-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमदनी लाखों में और सालाना किराया सिर्फ नौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमदनी लाखों में और सालाना किराया सिर्फ नौ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शहर के मध्य टाउनहाल जैसी अहम लोकेशन की नजूल भूमि पर स्थित टाउनहाल हॉकी क्लब का खूबसूरत मैदान शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के जरिए लाखों रुपये की कमाई का जरिया बन गया है, लेकिन उसका सालाना किराया सिर्फ नौ रुपये निर्धारित है। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत किए गए आवेदन पर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के जवाब से यह खुलासा हुआ है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मैदान पर विवाह समारोह जैसे आयोजनों से होने वाली आय किसके खाते में जमा हो रही है।
हॉकी के मशहूर खिलाड़ी अच्छू खां जब तक जीवित रहे, टाउनहाल क्लब का मैदान नई खेल प्रतिभाएं तराशने और उभारने के काम आता रहा। हालांकि, मैदान पर विवाह समारोह उनके सामने ही आयोजित होने लगे थे, लेकिन उनकी मौत के बाद मैदान का खेल गतिविधियों से कहीं अधिक व्यावसायिक इस्तेमाल होने लगा है। इसे लेकर जागरूक नागरिकों ने सवाल खड़े करने शुरू किए, लेकिन उन्हें किसी स्तर से कोई संतोेषजनक उत्तर नहीं मिला।
मैदान को आए दिन बारात स्थल में तब्दील होते देख श्री गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल के प्रबंधक एवं गोविंदगंज बाजार कल्याण समिति के अध्यक्ष गुरप्रकाश सिंह ने आरटीआई के तहत नगरपालिका परिषद के जनसूचना अधिकारी के नाते अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर को आवेदन देकर कुछ सवालों के जवाब मांगे तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं।
विज्ञापन
आरटीआई आवेदन में पूछे गए थे यह सवाल
आरटीआई आवेदन में पूछा गया कि टाउनहाल में ओवरब्रिज के समीप हॉकी फील्ड किस व्यक्ति के नाम कितने किराए पर आवंटित है। आरटीआई में और भी कई सवाल किए गए हैं। मसलन, हॉकी फील्ड किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवंटित की गई है, मैदान को शादी बारातों के लिए किराए पर किसकी अनुमति से दिया जाता है, शादी बारातों से होने वाली आय किस मद में तथा किस विभाग में जमा हो रही है और मैदान को शादी बारातों में दिए जाने पर एक दिन का कितना किराया लिया जा रहा है।
ईओ से मिला सिर्फ एक सवाल का जवाब
आरटीआई आवेदन में हॉकी मैदान को लेकर पांच सवाल पूछे गए, लेकिन ईओ से केवल एक प्रश्न का उत्तर मिल सका और वह भी हैरत में डालने वाला है। आवेदक को बताया गया है कि मैदान हॉकी क्लब के सेक्रेट्री के नाम नौ रुपये वार्षिक किराए पर आवंटित है। अन्य सवालों के उत्तर में कहा गया है कि पालिका के अभिलेखों में इस बाबत कोई सूचना दर्ज नहीं है।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से जांच की गुहार
हॉकी क्लब का विशाल मैदान सिर्फ नौ रुपये वार्षिक किराए पर आवंटित होने की जानकारी मिलने के बाद आरटीआई आवेदक गुरप्रकाश सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नगर विधायक सुरेश खन्ना को पत्र लिखकर उनसे कई बिंदुओं पर जांच कराने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि हॉकी क्लब वर्तमान में पंजीकृत है अथवा नहीं, किस उद्देश्य से मैदान का आवंटन किया गया और उससे होने वाली आय कहां जमा हो रही है। उन्होंने विवाह के लिए कन्या पक्ष को मैदान नि:शुल्क उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।
मैदान से आमदनी की होगी प्रशासनिक जांच
नजूल की जमीनें दो तरह की होती हैं। कुछ जमीनों का प्रबंधन प्रशासन अपने स्तर से करता है और कुछ नजूल भूखंड निकायों के अधीन होते हैं। टाउनहाल हॉकी क्लब का व्यावसायिक इस्तेमाल और उससे होने वाली आय की शीघ्र जांच कराई जाएगी।
- जितेंद्र शर्मा, एडीएम (प्रशासन)