{"_id":"659aa1232acc0cac1304f1c7","slug":"due-to-separation-from-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11240-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी के वियोग में युवक ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी के वियोग में युवक ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। पत्नी के वियोग में क्षेत्र के करनापुर गांव के सुनील कुमार (26) ने फंदे से लटककर जान दे दी।
परिजन ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार की सुबह सुनील अपने घर के एक कमरे में कुंडे में रस्सी के फंदे से लटक गया। परिजन को जानकारी होने पर उसे नीचे उतारा गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील की शादी छह वर्ष पहले पीलीभीत के बिलसंडा के गांव गुड़गांमा की पूनम के साथ हुई थी।
दो वर्ष से पत्नी पूनम मायके रह रही थी। कई बार सुनील उसे विदा कराने गया, पर वह नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी के ससुराल नहीं आने से सुनील परेशान रहता था। इसी वियोग में रविवार को उसने जान दे दी। सुनील के एक दो वर्ष की पुत्री भी है, जो पूनम के पास ही रहती है। सूचना पर सुनील के घर पूनम अपनी बच्ची के साथ पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।