{"_id":"66cc352cee485094a9065378","slug":"due-to-leakage-water-is-not-reaching-250-houses-in-the-name-of-repair-they-dug-a-pit-and-left-it-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-125724-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लीकेज के कारण 250 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, मरम्मत के नाम पर गड्ढा खोदकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लीकेज के कारण 250 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, मरम्मत के नाम पर गड्ढा खोदकर छोड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृज विहार वार्ड के चमकनी कर्बला में एक सप्ताह से लीकेज होने के कारण करीब 250 परिवारों में जलापूर्ति बाधित है। इसकी वजह से लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा। शिकायत पर रविवार को जलकल के कर्मचारियों ने मरम्मत के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ दी। चमकनी कर्बला में आकांक्षा स्कूल के आगे गली के पास लीकेज होने से जलापूर्ति बाधित हो गई थी। जिसकी शिकायत नगर निगम के जलकल विभाग में की गई। इसके बाद रविवार को जलकल के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने लीकेज वाले स्थान पर सड़क को खोद डाला। इसके बाद चले गए। जबकि मोहल्ले वालों तथा पार्षद द्वारा आधा घंटा पंप बंद करवाकर लीकेज को ठीक करने के लिए पाइप जोड़ने का काम पूरा कराने का अनुरोध किया गया। आरोप है कि जलकल के एई प्रेमचंद्र आर्य ने इससे साफ इन्कार कर दिया और बाद में काम पूरा कराने की बात कही। जबकि तीन फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़े जाने से रात के समय दुर्घटना होने का खतरा बन गया है। इसके साथ ही रविवार को भी घरों में पानी नहीं पहुंच सका और लोगों को अपनी जरूरत पूरी करन के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप व खरीदकर पानी लेना पड़ा।
पार्षद रामबरन सिंह का कहना है कि पूर्व में जलकल विभाग के जेई सूरज कुमार जलापूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान कराने पर विश्वास रखते थे। उनका तबादला होने के बाद जलापूर्ति बाधित होने की समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं। नगर निगम के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव तथा एई प्रेमचंद्र आर्य द्वारा समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने इसकी शिकायत महापौर अर्चना वर्मा के साथ ही वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वहीं महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार को मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया, सोमवार को जलापूर्ति की समस्या का निस्तारण करवा दिया जाएगा।