फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to icy westerly winds, the minimum temperature dropped to 3.8 degrees Celsius, rendering the sunshine ineffective.

Shahjahanpur News: बर्फीली पछुआ हवा से न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री लुढ़का, धूप रही बेअसर

Tue, 13 Jan 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Due to icy westerly winds, the minimum temperature dropped to 3.8 degrees Celsius, rendering the sunshine ineffective.
टाउनहॉल ​स्थित शहीद पार्क में धूप में मस्ती करते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बर्फीली पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। ऐसे में दिन में निकली धूप भी बेअसर रही। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक, मंगलवार को तापमान में और गिरावट होने के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शीतलहर का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

पछुआ के साथ उत्तरी हवा चल रही है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। दिन में धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के असर से धूप का असर कम रहा। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार बढ़ा हुआ है। कोहरे का असर हल्का रहेगा। गलन बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed