फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dry air increased humidity along with heat

Shahjahanpur News: शुष्क हवा ने गर्मी के साथ बढ़ाई उमस

Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dry air increased humidity along with heat
शाहजहांपुर। दक्षिण-पूर्व दिशा से चली शुष्क हवा ने शुक्रवार को गर्मी के साथ उमस बढ़ा दी। इस वजह से रात में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 26.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में बादलों को चीरकर धूप निकली तो अधिकतम तापमान भी 1.0 डिग्री बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को दिन भर मौसम शुष्क बना रहेगा और उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार शाम से पुरवाई के ठंडे झोंके दिन भर गर्मी और उमस से जूझे लोगों को राहत देते रहे। सुबह भी सूर्योदय के दो घंटे बाद तक नमीयुक्त पुरवा हवा मौसम को खुशनुमा बनाए रही। दोपहर में धूप निकलने से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी। सूर्यास्त के दो घंटे बाद तक उमस का असर बना रहा।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार दोपहर से हवा की दिशा बदल गई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब सामान्य से 12 अंक अधिक हो जाने से शनिवार को दिन भर तेज हवा चलने से धूप बनी रहेगी और गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed