{"_id":"6a9336bc4810dafe420eae1e","slug":"drunken-youths-created-a-ruckus-at-a-fast-food-corner-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183073-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फास्ट फूड कार्नर पर नशे में युवकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फास्ट फूड कार्नर पर नशे में युवकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज डैम रोड स्थित एक फास्ट फूड कार्नर पर शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने दुकान के अंदर और सड़क पर शोरशराबा करने के साथ राहगीरों से गाली-गलौज भी की। घटना के दौरान विवाद की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब नौ बजे कुछ युवक कारों से फास्ट फूड कार्नर पर पहुंचे। शराब पीने के बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पहले दुकान के भीतर शोरशराबा किया, फिर सड़क पर आकर लोगों से उलझने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फास्ट फूड कार्नर पर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन यहां गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। सीसी कैमरों की फुटेज से युवकों की पहचान कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।