{"_id":"5432336aff121e40bb16436bb8f91a91","slug":"drm-inspection-in-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख भड़के डीआरएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख भड़के डीआरएम
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुधीर अग्रवाल ने शहर के रेलवे स्टेशन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर हुई साफ-सफाई से तो वह संतुष्ट दिखे, पर स्टेशन परिसर में अव्यवस्थाएं होने पर रेलवे के स्थानीय अधिकारियों की क्लास लगा दी। वहीं, अपने बचाव में स्थानीय रेल अफसर डीआरएम को गुमराह करते नजर आए।
सीतापुर-पिहानी होते हुए करीब दो बजे सीतापुर पैसेंजर से स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम सैलून से उतरकर सीधे प्लेटफार्म एक पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां पर टिन शेड बदलने का काम देखा। आगे बढ़कर इन्क्वायरी काउंटर की व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान एक यात्री ने इन्क्वायरी काउंटर पर बोर्ड अंदर होने के कारण स्पष्ट न दिखने की बात कही। साथ ही एक यात्री ने बंद डिस्प्ले स्क्रीन दो साल से खराब होने की बात बताई। इस पर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक एके गौतम से इस बारे में पूछा, तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। वहां से अग्रवाल ने मेन गेट के बाहर रेलवे परिसर में वाहन बेतरतीब खड़ा देखकर व्यवस्था बनाने को कहा। इसके साथ ही समोसे बनाने के लिए एक दुकानदार को एलॉट किए गए कमरे के बारे में भी पूछा। इस पर बहुत पहले से एलॉट होने की बात कहकर अफसरों ने पीछा छुड़ाया।
वहां से होते हुए डीआरएम ने पार्सल कक्ष में रखे एक बैग के बारे और दूसरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। वहां से वापस होकर सीधे टिकट बुकिंग काउंटर पर पहुंचे, जहां लाइन में लगकर यात्रियों की परेशानी से रूबरू हुए। साथ ही पड़ोस में बने शौचालय एवं स्नानागार का भी निरीक्षण किया। जहां का फर्श टूटा होने पर गौतम को फर्श एवं अन्य व्यवस्थाएं सही कराने के लिए कहा। साथ ही जल्द से जल्द स्टेशन की व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए निर्देश स्टेशन के सभी अधिकारियों को दिए। वहां से लौटकर डीआरएम सियालदाह एक्सप्रेस से मुरादाबाद के लिए करीब तीन बजे रवाना हो गए। इस दौरान मुख्य सीएमआई शशि मिश्रा, सीएमआई एसके ठाकुर, एचआई त्रिलोकचंद, प्रीतम सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह समेत रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।