फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DRM inspected Shahjahanpur railway station and colony

Shahjahanpur: डीआरएम को रेलवे कॉलोनी में मिलीं झाड़ियां, गंदगी देखकर सुधार के दिए सख्त निर्देश

Tue, 05 Nov 2024 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 04:17 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे कॉलोनियों का हाल भी देखा।

विज्ञापन
DRM inspected Shahjahanpur railway station and colony
डीआरएम ने किया रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार ने मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन व कॉलोनी का निरीक्षण किया। कॉलोनी में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने सुधार के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे डीआरएम की स्पेशल ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। यहां से पुल से उतरने के बाद मालगोदाम की ओर गए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। मालगोदाम रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद नाले की सफाई नहीं होने व रेलवे कॉलोनी में बाहरी लोगों के कूड़ा डालने पर चहारदीवारी कराने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


कमियों को जल्द दूर करने के दिए निर्देश 
उन्होंने रेलवे कॉलोनी में बनने वाले नए क्वार्टरों का जायजा लिया, साथ ही वहां पर बेहतर सुविधाओं के लिए निर्देश दिए। रेलवे लाइन के किनारे जानवरों को जाने से रोकने के लिए बनाई जा रही चहारदीवारी को देखा। प्लेटफार्म नंबर एक पर ओडीओपी के स्टाल पर जाकर बिकने वाले उत्पादों के दाम की जानकारी ली। इसके बाद मुख्य गेट पर जाकर सफाई व्यवस्था को देखा। डीआरएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं हैं, उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारी जल्द दूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed