फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drizzle with strong wind in the morning, mercury dropped due to cloud cover during the day

Shahjahanpur News: सुबह तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, दिन में बादल छाने से लुढ़का पारा

Tue, 06 May 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind in the morning, mercury dropped due to cloud cover during the day
शाहजहांपुर में बादल छाए रहने से मिली राहत सदर बाजार में बच्चे को लेकर खरीदारी करने निकली महिला।
शाहजहांपुर। सोमवार सुबह तेज हवा के साथ 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब 44 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे मौसम आज खुलेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 5:45 बजे 40 से 45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इसी के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह 7:15 बजे तक बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई। सोमवार को सामान्य से तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 44 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से मंगलवार को मौसम खुलेगा और धूप निकलेगी। तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed