{"_id":"68336c93b9d404676009b1d9","slug":"drivers-will-be-checked-with-high-tech-breath-analyzer-will-take-photos-of-those-drinking-alcohol-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-144596-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईटेक ब्रेथ एनालाइजर से होगी वाहन चालकों की चेकिंग, शराब पीने वालों का खींचेगा फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईटेक ब्रेथ एनालाइजर से होगी वाहन चालकों की चेकिंग, शराब पीने वालों का खींचेगा फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वाले सावधान हो जाए। यातायात और थाना पुलिस हाईटेक ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग करेगी। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की फोटो भी खींच जाएगी। इसके अलावा यातायात पुलिस को तीन नए इंटरसेप्टर भी मिले हैं। जिसके जरिये लिंक मार्ग पर तेज गति से चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात और थाना पुलिस के पास 33 ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध थे। पुलिस को छह और ब्रेथ एनालाइजर मिले हैं। यह हाईटेक तकनीक वाले हैं। वाहन चालक की जांच के दौरान शराब की पुष्टि होने के साथ ही उसकी फोटो भी खींची जाएगी। इसके जरिये शराब पीकर वाहन चलाने वालों का डाटा भी पुलिस सुरक्षित रख सकेंगी। इसी तरह तीन नए इंटरस्पेटर भी मिले हैं।
यह यातायात उपनिरीक्षकों को दिए गए हैं। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने व यातायात उपकरणों के उपयोग व रखरखाव पर जोर दिया। टीएसआई विनय पांडेय ने यातायात उपनिरीक्षकों व थानों से आए दरोगा को यातायात उपकरण ब्रेथ एनालाइजर, बाॅडीवार्न कैमरा, डेसीबल मीटर के संचालन की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने कहा कि इंटरसेप्टर वाहनों के जरिये लिंक मार्ग पर चेकिंग की जाए। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहनों की चेकिंग की जाएगी। ज्यादातर दुर्घटनाओं में वाहन चालक शराब के नशे में होता है। इसलिए नियमित चेकिंग की जाए।