फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   driver doing stunts with three tractors police let the drivers go after warning them in shahjahanpur

Shahjahanpur News: तीन ट्रैक्टरों से स्टंट कर जोखिम में डाली जान, पुलिस ने चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा

Sat, 11 Jan 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 12:43 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए वीडियो बनाने की सनक में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को ट्रैक्टर से स्टंट करने के वीडियो वायरल हुए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को पकड़ा। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
driver doing stunts with three tractors police let the drivers go after warning them in shahjahanpur
ट्रैक्टर से स्टंट करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने के मामले में पुलिस ने युवाओं को केवल चेतावनी देकर पल्ला झाड़ लिया है। इससे लोगों में रोष है। उनका कहना है कि मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन


थाने और काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पीछे की ओर खाली जगह पड़ी है। यहां कई दिन से कुछ युवा ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं और स्टंट करते हैं। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा होती है। जरा-सी चूक होते ही बड़ा हादसा हो सकता है। चर्चा है कि स्टंट करने वाले युवा रुपयों की शर्त भी लगाते हैं। इसी मैदान पर नगर के तमाम बच्चे खेलने भी आते हैं। इसके बाद भी पुलिस स्टंट करने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रही है। 
विज्ञापन




स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला 
शुक्रवार को तीन ट्रैक्टरों से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। किसी ने मामले की शिकायत पुलिस से भी करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों और चालकों को थाने ले आई। बाद में चालकों को सख्त हिदायत देते हुए फिर से स्टंट करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: 'फाइल न दिखाएं तो वकील साहब को ठोंक देना...', फायरिंग करने वाले युवक ने चैंबर में घुसते ही कही थी ये बात

कुछ देर बाद तीनों चालकों को ट्रैक्टर सहित छोड़ दिया गया। लोगों ने कहा कि वह मामले की शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग करेंगे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। फिर से स्टंट करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed