Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'फाइल न दिखाएं तो वकील साहब को ठोंक देना...', फायरिंग करने वाले युवक ने चैंबर में घुसते ही कही थी ये बात

Sat, 11 Jan 2025 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

बरेली में कचहरी के बाहर चैंबर में बैठे वकील राजाराम सोलंकी पर शुक्रवार दोपहर को हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग करने वाले युवक के हाथ में वकील ने अपना हाथ मार दिया। इससे गोली दीवार में जा लगी।

विज्ञापन
Firing on a lawyer in his chamber outside court in Bareilly
कोर्ट के बाहर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
बरेली में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर तीन दोस्तों के साथ फायरिंग करने वाले युवक ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि पिता ने कहा था कि काम न होने पर वकील साहब को ठोंक देना। हालांकि तीसरा फायर करने से पहले अधिवक्ताओं ने उसे पकड़कर तमंचा छीन लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


अधिवक्ता राजाराम सोलंकी ने पुलिस को बताया कि उनका चैंबर ऑफिसर्स हॉस्टल के पास है। शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने चैंबर में बैठे थे। पास में ही उनकी पुत्री पूजा सोलंकी, सहयोगी मुकुल उर्फ निशांत तथा अन्य मुवक्किल बैठे थे। इसी दौरान सचिन पुत्र राजू निवासी ग्राम कोहनी थाना भमोरा तीन साथियों के साथ आया।
 
Trending Videos
Firing on a lawyer in his chamber outside court in Bareilly
पीड़ित वकील राजा राम सोलंकी का चैंबर - फोटो : अमर उजाला
सचिन आक्रोशित होकर बोला कि मेरे पिता राजू की फाइल के बारे में मुझे क्यों नहीं बता रहे हो। चीखते हुए कहा कि यह कार्य तुरंत करो नहीं तो आज अंजाम बुरा होगा।आरोपी सचिन ने कहा कि उसके पिता ने कहा है कि अगर फाइल के बारे में जानकारी न दें तो वकील साहब को ठोंक देना। अधिवक्ता ने उससे कहा कि कुछ देर में फाइल के बारे में बताता हूं। इतने में आरोपी सचिन के साथ आए तीन अन्य युवक एक राय होकर गोली मारने के लिए तैयार हो गए। तभी सचिन ने देव ठाकुर से गोली मारने के लिए कहा।

 
Firing on a lawyer in his chamber outside court in Bareilly
वकीलों ने आरोपियों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
इतने में देव ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। हालांकि गोली दीवार में जा लगी। पीड़ित ने बताया कि इतने में मेरे सहयोगी अधिवक्ता सुकुल उर्फ निशांत व मुवक्किलों व वकीलों ने उन्हें दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firing on a lawyer in his chamber outside court in Bareilly
घटना के बाद वकीलों में दिखा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
कचहरी में मच गई अफरातफरी
गोली की आवाज सुनकर कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित समेत अन्य पदाधिकारी अधिवक्ताओं के साथ पहुंच गए। इससे मामला तूल पकड़ने लगा। लेकिन सही समय पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन
Firing on a lawyer in his chamber outside court in Bareilly
घटना के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं को समझाने में लगे रहे सीओ और कोतवाल
अधिवक्ता पर गोली चलने की सूचना के बाद सभी अधिवक्ताओं ने कार्य और चैंबर छोड़ दिया और राजाराम सोलंकी के चैंबर के पास एकत्र हो गए। अधिवक्ताओं की भीड़ देख माहौल बिगड़ने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। घटना के बाद पूरे समय सीओ पकंज श्रीवास्तव और कोतवाल अमित पांडेय अधिवक्ताओं की भीड़ को शांत कराते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed