{"_id":"68639f0620ce302c5c01f796","slug":"driver-died-due-to-dcm-collided-with-truck-parked-on-the-highway-in-shahjahanpur-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर पंचर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर पंचर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
Tue, 01 Jul 2025 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:31 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डीसीएम और मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर के तिलहर में डायमंड होटल के समीप लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचर खड़े ट्रक से पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे बरेली से परचून का सामान लेकर शाहजहांपुर जा रहे एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। डायमंड होटल के पास चालक ने ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान गोभी लेकर बरेली से रोजा मंडी जा रही डीसीएम पीछे से ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
रायबरेली का रहने वाला था डीसीएम चालक
डीसीएम चालक अजय मिश्रा (35 वर्ष) निवासी गांव मुजीमाबाद करन थाना तिलोईगंज, रायबरेली की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक रामचरन निवासी मोहकमपुरकलां थाना भुता, बरेली, ट्रक में सवार सगे भाई सुमित कुमार, शानू कुमार निवासी सेटेलाइट थाना बारादरी, बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।