{"_id":"682442247589ff390004fe9e","slug":"driver-died-as-pickup-vehicle-collided-with-roadways-bus-on-the-highway-in-shahjahanpur-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बनी काल: शाहजहांपुर में हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से टकराया पिकअप वाहन... चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बनी काल: शाहजहांपुर में हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से टकराया पिकअप वाहन... चालक की मौत
Wed, 14 May 2025 01:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 May 2025 01:03 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया। जमुका दोराहे के समीप सड़क पर खड़ी बस से पिकअप वाहन टकरा गया, जिससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े दोनों वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही जमुका दोराहे से पहले मंगलवार रात करीब एक बजे हाईवे पर रोडवेज बस से मिर्ची से भरा पिकअप वाहन पीछे से टकरा गया। हादसे में बदायूं के रहने वाले पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि अधिक गति और झपकी आने से हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर निवासी अमित (25 वर्ष) बदायूं से मिर्ची लादकर लखनऊ मंडी जा रहा था। अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद सड़क किनारे खड़ी खराब रोडवेज बस से पिकअप वाहन पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव गाड़ी में ही फंस गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से पिकअप को पीछे खिंचवाया और एक घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना से लगभग आधे घंटे पहले ही रोडवेज की बस वहां पर खराब हो गई थी। उसकी सवारियां अन्य वाहनों से चली गईं थीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन