{"_id":"3d11d730ef9455ff95fbcebe10a99a87","slug":"dressed-in-a-little-bitty-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार की पोशाक में सजे नन्हें मुन्ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखबार की पोशाक में सजे नन्हें मुन्ने
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्नो को प्रकृति से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में बच्चों को प्रकृति की संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इससे पूर्व बच्चों ने विद्यालय परिसर में ही रैली निकाली और पेड़-पौधे और जल संरक्षण का संदेश देते हुए पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया। संबंधित संदेश देने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने सीनियर्स को भी जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई।
फैंसी ड्रेस में अथर्व वर्मा, राघवेंद्र खंडेलवाल, आकांक्षी, लविश, शिजा, समृद्धि, लव्या, जैनब, नैतिक, अनुभव आदि बच्चों ने अखबार की पोशाक पहनकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने अर्थ-डे के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में संयोजक निधि तिवारी, नीलू कौशिक, सुरभि खन्ना, राधिका मेहरोत्रा, राखी श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।