फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Double murder carried out after ten years of enmity

दस सालों की रंजिश के बाद अंजाम दिया दोहरा हत्याकांड

Thu, 09 Jun 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Double murder carried out after ten years of enmity
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के डहर गांव में ममता और रमनपाल की हत्या के पीछे की वजह अपमान से उपजी रंजिश सामने आ रही है। दस साल पहले जब ममता ओमपाल को छोड़कर चली गई तो वह बहुत अपमानित महसूस कर रहा था। पिछले साल जब ममता और रमनपाल दोनों वापस आकर गांव में रहने लगे तब ओमपाल और उसके बेटों ने उन्हें रास्ते से हटाने की ठान ली।
विज्ञापन

डहर गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि दस साल पहले ओमपाल अपनी पत्नी ममता और तीन बच्चों के साथ आराम से रह रहा था। ममता के संबंध रमनपाल से हो गए तो पति-पत्नी में खटपट होने लगी। झगड़े के बाद ममता ने ओमपाल और तीनों बच्चों को छोड़कर रमनपाल के साथ रहना शुरू कर दिया। तब बच्चे छोटे थे। ओमपाल के विरोध के बाद ममता रमनपाल के साथ गांव से चली गई। दोनों हरियाणा के पानीपत में जाकर रहने लगे। पिछले साल जब दोनों लौटकर गांव में रहने लगे तो ओमपाल और उसके बेटों के लिए असहनीय हो गया। बेटे अब बड़े हो गए थे और सबकुछ समझने भी लगे थे। पिछले एक-डेढ़ साल के दौरान कई बार ओमपाल और रमनपाल की नोकझोंक हुई थी। बुधवार रात जब रमनपाल खेत में अकेला था तो ओमपाल और उसके बेटों ने उसे घेर लिया। उसे पीटने लगे। पहले से आशंकित ममता को जब पता चला तो वह भागी-भागी खेत में पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर उसे देखकर हमलावरों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। दोनों को तब तक पीटा जब तक उनके प्राण नहीं निकल गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। रमनपाल के भाई समरपाल ने बताया कि लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार से हमला किया गया है। सूचना पाकर थाने की पुलिस के साथ एसपी एस आनंद और एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी गांव पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed