फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doors of the historic Devi temple opened after six months

Shahjahanpur News: छह माह बाद खुले ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट

Wed, 21 Oct 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Doors of the historic Devi temple opened after six months
कुर्रियाकलां के देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद
कुर्रिया कलां। नवरात्र पारण के बाद दशमी मंगलवार को गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी का आवाहन कर सभी मूर्तियों की स्थापना की।
विज्ञापन

छह माह से दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर कई बार मंदिर परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनी, जिस पर पुलिस बल ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

कपाट खुलने के बाद सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और विधायक अरविंद सिंह ने भी देवी दर्शन किए। पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में अनुज दीक्षित, मनुज दीक्षित, अमित दीक्षित, अरविंद दीक्षित और देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed