{"_id":"5e459ab68ebc3ee5e642e21d","slug":"doon-came-2-hours-late-and-jan-nayak-cancel-shahjahanpur-news-bly395793215","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी का सिलसिला जारी, दो घंटे की देरी से आई दून, जननायक रही निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी का सिलसिला जारी, दो घंटे की देरी से आई दून, जननायक रही निरस्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम में बदलाव होने के बाद भी ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एक दिन पहले पांच घंटे की देरी से आई दून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भी दो घंटा लेट रही। वहीं, जननायक और रक्सौल एक्सप्रेस निरस्त थी। अप और डाउन दोनों ही दिशा की गाड़ियों के लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
कोहरा और धुंध के कारण 16 दिसंबर से कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया था। जो ट्रेनें संचालित हो रही थीं, वे भी निर्धारित समय के बाद ही आ रही थीं। मगर मौसम में बदलाव के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला अब तक नहीं थमा है। कोहरा खत्म होने के बाद भी ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी दून एक्सप्रेस दो घंटा लेट रही, जो एक दिन पहले बुधवार को पांच घंटे की देरी से आई थी। इसके साथ ही अवध आसाम एक्सप्रेस 43 मिनट, बरेली एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट, टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधा घंटा, मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस 23 मिनट, हावड़ा-अमृतसर मेल करीब तीन घंटा लेट रही। जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही। डाउन लाइन की ट्रेनें भी 15 से 30 मिनट तक लेट रहीं। इसकी वजह से स्टेशन के प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, यात्री पूछताछ काउंटर के चक्कर लगाते दिखे। इस पर स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि दूसरे राज्यों में मौसम अभी भी सर्द होने के साथ ही कोहरे वाला है, जिसकी वजह से ट्रेनें देरी से चल पा रही हैं। मगर जल्दी ही ट्रेन संचालन पटरी पर आ जाएगा।