कोलकाता दुष्कर्म कांड: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर गए डॉक्टर, बंद कराई ओपीडी, मरीज परेशान
कोलकाता में हुई घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर आंदोलनरत हैं। शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को सुबह जूनियर डॉक्टर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए ओपीडी बंद कर दी। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में दुष्कर्म के बाद हुई जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। सुबह नौ बजे से ही ओपीडी बंद करा दी गई। ओपीडी गेट पर ताला बंदकर जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठ गए। स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी हुई।
कोलकाता में हुई घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर आंदोलनरत हैं। तीन दिन पहले भी डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे की सांकेतिक हड़ताल की थी। शुक्रवार को सुबह से ही जूनियर डॉक्टर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए ओपीडी बंद कर दी। डॉक्टरों का कहना था कि कोलकाता में हुई निर्मम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सही जांच नहीं हो रही है।
डॉक्टरों ने उठाई सुरक्षा की मांग
उन लोगों की मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा होनी चाहिए। अस्पताल में इलाज के दौरान तमाम बाहरी लोग आ जाते हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कोलकाता में हुए दुष्कर्म-हत्याकांड के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर ओपीडी बंद कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की गई।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कांट से दवा लेने पहुंचे नन्हें ने बताया कि वे काफी देर से परेशान हैं लेकिन न उन्हें दवा मिल पा रही है और न ही जांच हो पा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमाार ने बताया कि डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ओपीडी सेवा बहाल कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.