{"_id":"675204c285da1e6abd005daa","slug":"doctor-prescribed-medicines-worth-eight-hundred-rupees-at-puwayan-chc-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-132730-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां सीएचसी पर डॉक्टर ने लिख दीं आठ सौ रुपये की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां सीएचसी पर डॉक्टर ने लिख दीं आठ सौ रुपये की दवाएं
विज्ञापन
पुवायां। सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों पर मेडिकल स्टोर की दवांए लिखने का आरोप लगता रहता है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। अब एक व्यक्ति ने डॉक्टर पर बाहर की दवाएं लिखने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि डॉक्टर ने आठ सौ रुपये की दवाएं लिखी हैं।
गांव ढकिया बुजुर्ग निवासी नेवाराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी छाया देवी को बुधवार को पुवायां सीएचसी ले गए थे। उनकी पत्नी बीमार चल रही है। सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर ने उनसे कहा कि सीएचसी की दवाएं पूरा लाभ नहीं करती हैं, बाहर से दवाएं लेनी होंगी। डॉक्टर की लिखी दवाएं लेने वह मेडिकल स्टोर पर गए तो आठ सौ रुपये बताए जाने पर वह दवाएं नहीं ले सके। नेवाराम ने कहा कि सीएचसी पर दवाएं होने के बाद भी बाहर से दवाएं लिखने की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। वह मामले की शिकायत अधिकारियों से करेंगे।
रोगियों के अनुसार डॉक्टर की लिखी दवाएं खास मेडिकल पर ही मिलती हैं, अन्य मेडिकल स्टोर पर जाने पर दवाएं नहीं मिलती हैं। अगर कहीं दवाएं मिलती हैं तो डॉक्टर गलत बताकर वापस करा देते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि नेवाराम का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी और आरोप सही मिले तो कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।