फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctor misbehaves with TB patient daughter in Government Medical College

टीबी मरीज की मौत: बीमार पिता को देखने के लिए कहा तो बेटी से अभद्रता, डॉक्टर बोले- इसे बाहर निकालो; Video

Thu, 02 Nov 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 01:35 PM IST
सार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक टीबी मरीज की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की, जिससे मरीज की जान गई है। मरीज की महिला तीमारदार से भी अभद्रता की गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Doctor misbehaves with TB patient daughter in Government Medical College
महिला ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता करने का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के डीवीडी वार्ड में मरीज की मौत हो गई। हरदोई जिले के शाहबाद निवासी हाकिम लाल (70) टीबी से पीड़ित थे। चार दिन से उनका उपचार चल रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के उपचार में लापरवाही की। जब महिला तीमारदार ने डॉक्टर से मरीज को देखने के लिए कहा तो वह भड़क गए। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर महिला तीमारदार को बाहर निकलवाने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, महिला ने डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: सपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, बरेली से नौ सदस्य शामिल; मुस्लिम और पिछड़ों को दी गई तवज्जो
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित हाकिम लाल को करीब चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हाकिम लाल की बेटी उनकी तीमारदारी कर रही थी। उसका आरोप है कि डॉक्टर वार्ड में मरीजों को देखने आए, लेकिन हाकिम लाल को नहीं देखा। इस पर महिला तीमारदार ने डॉक्टर से मरीज को देखने के लिए कहा।  

डॉक्टर ने की अभद्रता 
महिला का आरोप है कि उसने गांव के प्रधान से बात करानी चाही तो डॉक्टर भड़क गए। उसने फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे अनाप-शनाप कहने लगे। बौखलाए डॉक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे वार्ड से बाहर कराने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को बुला लिया। इस दौरान महिला तीमारदार से अभद्रता भी की गई। 

बुधवार देर रात बीमार हाकिम लाल ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की, जिसके चलते उनके पिता की जान चली गई। फिलहाल परिजन उनका शव लेकर गांव चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed