फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctor accused of negligence in case of woman's death

Shahjahanpur News: महिला की माैत के मामले में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of negligence in case of woman's death
जलालाबाद। इलाज के दौरान सोमवार की रात महिला की मौत के मामले में पति ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रामपुर वैन निवासी निर्देश की 25 वर्षीय पत्नी मोनम को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को परिजन मोनम को लेकर नगर के पास सिकंदरपुर रोड पर संचालित एक क्लीनिक पर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दवा देने के साथ एक इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।
विज्ञापन

साथ में मौजूद निर्देश के चचेरे भाई श्यामसुंदर ने बताया कि डॉक्टर ने पूनम को सीएचसी ले जाने के लिए कहा, लेकिन जब तक वे लोग कोई निर्णय लेते, तब तक डॉक्टर स्वयं महिला को लेकर सीएचसी रवाना हो गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर के अन्य लोग भी सीएचसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस बीच डॉक्टर मौके से भाग निकला। जानकारी पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और किसी तरह परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि पति निर्देश की ओर से डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मृतका के दो बेटों में शिवा दो साल का है और छोटा बेटा अभी केवल दो माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed