{"_id":"6884c4ee848551eba30a8ecd","slug":"doctor-accused-of-assault-roadblock-outside-government-medical-college-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148995-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डॉक्टर पर मारपीट का आरोप, राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डॉक्टर पर मारपीट का आरोप, राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर लगाया जाम
विज्ञापन
डाक्टर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे व्यापारी व उनके समर
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद होने के बाद व्यापारी के समर्थन में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पहले अस्पताल के अंदर धरना दिया, फिर बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। बाद में डॉक्टर के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज के रहने वाले लोहा व्यापारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में अपनी मां की रिपोर्ट लेने के लिए आए थे। पार्किंग के पास डॉक्टर हर्षवर्धन मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे।
तभी डॉक्टर उनकी बाइक के सामने आ गए और बाइक हल्के से उन्हें छू गई। आरोप है कि डॉक्टर ने गाली देनी शुरू कर दी। वह गलती मानते हुए अपनी मां की रिपोर्ट लेने के लिए अंदर चले गए। रिपोर्ट लेने के बाद जब वह बाहर आए तो डॉक्टर के साथ कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में उनकी सोने की चेन गिर गई। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद प्रभात गुप्ता के समर्थन में कई लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर ओपीडी गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस बीच चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद सभी गेट के बाहर आकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। डाॅक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। इससे जाम लग गया। करीब 20-25 मिनट तक वाहन चालक चिलचिलाती धूप में परेशान हो गए। इस बीच प्रभात के समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
--
जिस जगह पर की मारपीट, उस जगह पर डॉक्टर से मंगवाई माफी
जाम खुलवाने के बाद प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के कार्यालय में भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी की वार्ता हुई। वार्ता में यह तय हुआ कि डॉक्टर को उसी जगह पर माफी मांगनी होगी, जहां उसने प्रभात के साथ मारपीट की है। इसके बाद प्रभात गुप्ता अपने समर्थकों के साथ उसी जगह पर पहुंच गए। इसके बाद चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह व मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों के साथ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस डॉक्टर नेपाल सिंह पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने प्रभात से माफी मांगी। दोनों लोगों ने हाथ मिलाकर आपस में समझाैता कर लिया।
-- विभागीय जांच कराई जाएगी
मामला शांत होने के बाद प्राचार्य को विभागीय जांच के लिए एक पत्र दिया गया ताकि दोबारा किसी अन्य के साथ इस तरह की घटना न हो। प्राचार्य ने बताया कि डॉक्टर हर्षवर्धन व एक युवक के बीच हुए विवाद में समझौता हो गया है। इसके बावजूद मामले की जांच कराई जाएगी।

डाक्टर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे व्यापारी व उनके समर- फोटो : mathura