{"_id":"6281590d2535f6438f05c2e6","slug":"do-not-share-otp-and-password-received-on-mobile-shahjahanpur-news-bly4849824176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकताः मोबाइल पर आया ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकताः मोबाइल पर आया ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करें
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ सिटी सरवणन टी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के कमेटी हॉल में रविवार को साइबर अपराध से बचने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने साइबर अपराधियों से बचने के लिए एनसीसी कैडेट को जागरूक किया। कहा कि मोबाइल पर आया ओटीपी और पासवर्ड किसी से शेयर न करें।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी सरवणन टी. ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले चित्र का साइज छोटा करने और नेमप्लेट और रैंक को धुंधला करने का आह्वान किया। कहा कि लॉटरी निकलने के झांसे में बिल्कुल न आएं। किसी भी कंपनी का टोल फ्री नंबर उसकी अधिकृत वेबसाइट से ही लें। ट्रोल फ्री नंबर कभी दस अंकों का नहीं होता है।
सीओ ने मोबाइल में एप देकर लोन देने के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के टिप्स दिए। साइबर सेल प्रभारी नीरज यादव ने कहा कि किसी के कहने पर कोई एप, एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, एसएमएस, फॉरवर्डर, टीमव्यूअर आदि को डाउनलोड न करें। संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल विजय मिश्रा ने किया। महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री, मोहम्मद इमरान, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जागरूकता से बच सकते
-मोबाइल प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में है। इसलिए साइबर अपराध की घटनाओं में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। साइबर अपराधियों से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। -मीनाक्षी
पासवर्ड कठिन बनाएं
हैकर्स द्वारा फेसबुक को हैक कर रुपये मांगने की घटनाएं सामने आती रहती है। कार्यक्रम में सीओ व साइबर सेल प्रभारी ने पासवर्ड को सरल नहीं बनाकर कठिन बनाने की सलाह दी। -ज्ञानेश
लालच में नहीं फंसें
-मोबाइल पर अपराधी मेसेज भेजकर लॉटरी जीतने का लालच देते हैं। जागरूक लोग इन अपराधियों से खुद को बचा लेते हैं, लेकिन सीधे-सच्चे इंसान लालच में आकर फंस जाते है। -मानसी
पासवर्ड किसी को न बताएं
अपने फोन का पासवर्ड किसी को भी नहीं बताएं। वह चाहे कितना भी गहरा दोस्त क्यों न हो। इसके लिए खुद भी जागरूक होना होगा, अन्यथा नुकसान हो जाएगा। -गौरी यादव
बैंक डिटेल नहीं पूछता
सैकड़ों बार साइबर अपराधी बैंक का कर्मचारी बताकर कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर डिटेल पूछ लेते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि बैंक व्यक्तिगत डिटेल नहीं पूछता है। -अंशिका पाल
जरूरी बातें ध्यान में रखें
-इस समय थोड़ा चूकने पर साइबर अपराधी वारदात को अंजाम दे देते हैं। इसलिए, सावधानी बरतकर मोबाइल का उपयोग करना चाहिए। -शिवम
लिंक पर क्लिक न करें
-सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा धोखाधड़ी हो रही है। कोई भी लिंक आ जाता है। उस पर क्लिक करने पर डाटा चोरी होने का डर रहता है। -गौरव चंद्रा
जागरूक रहें नुकसान से बचें
-साइबर अपराधियों ने कई तरह के अपराध को अंजाम देने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए हुए हैं। उसके लिए खुद ही जागरूक होने की जरूरत है। -आयुष दीक्षित

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में उपस्थित एनसीसी कैडेट । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR