फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM's instructions to Kotedars not to distribute adulterated food grains

Shahjahanpur News: कोटेदारों को डीएम के निर्देश, मिलावटी खाद्यान्न न बांटें

Tue, 22 Oct 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
DM's instructions to Kotedars not to distribute adulterated food grains
शाहजहांपुर। मिट्टी मिला गेहूं बांटे जाने के मामले में एफआईआर के लिए शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। डीएम ने कोटेदारों को निर्देशित किया है कि मिलावटी खाद्यान्न आने पर उसे वितरित न करें। अधिकारियों को जानकारी दें और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न ही बंटवाएं।
विज्ञापन


सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत बांटे जाने वाले गेहूं में मिट्टी मिलाकर वितरित कराए जाने की शिकायत आने पर डीएम ने टीम बनाकर जांच कराई थी। मामले में सामने आया था कि विपणन विभाग और एफसीआई कर्मचारियों की लापरवाही से अखाद्य गेहूं कोटेदारों तक पहुंच गया था। कोटेदारों ने काफी मात्रा में खाद्यान्न बंटवा भी दिया था। डीएम ने जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को पत्र भेजा था। इसके बाद विपणन विभाग के तीन निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एफसीआई से कोटेदारों तक पहुंचने वाले राशन की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोटेदारों तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुंचे। इसके बावजूद अगर किसी कोटेदार के पास मिलावटी खाद्यान्न पहुंचता है तो वह वितरण करने की बजाय रोक दे। अधिकारियों को सूचित करे। मामले की जांच कराई जाएगी। उपभोक्ता तक गुणवत्तापूर्ण राशन ही पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
एफआईआर के लिए निर्देश का इंतजार
शनिवार को शासन से आई टीम ने भी एफसीआई के गोदाम में पहुंचकर जांच की थी। कोटेदारों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। टीम अपनी रिपोर्ट खाद्य आयुक्त को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed