फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DMs and SPs inspected by two ferries

डीएम और एसपी ने किया ढाई घाट का निरीक्षण

Sat, 05 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
DMs and SPs inspected by two ferries
ढाईघाट पर डीएम और एसपी
जिला प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए जलालाबाद तहसील क्षेत्र में गंगा तट पर स्थित ढाई घाट में गंगास्नान पर्व की तैयारियां करानी शुरू कर दी हैं। डीएम राम गणेश और एसपी कृष्ण बहादुर सिंह ने शुक्रवार को ढाई घाट का दौरा करके वहां लगने वाले स्नानार्थियों के मेले की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने वहां रोड, टेंट आदि शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। डीएम ने स्नान घाटों का निरीक्षण करते हुए वहां सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि जहां पानी की मुख्य धारा बह रही है, उधर किसी को जाने नहीं दिया जाए। इसके लिए लाल झंडियां लगाकर रस्सी बांध दी जाए। साथ ही जगह-जगह गहरे पानी के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। स्नान पर्व के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना रोकने के लिए दस-दस नावें तैयार रखने और शिफ्ट वार गोताखोर तैनात करने के निर्देश दिए। इस मौके पर घाट की व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी संभाले जिपं के अपर मुख्य अधिकारी अथवा अन्य किसी कर्मचारी को मौजूद नहीं पाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रैन बसेरा, वाहन पार्किंग, खोया-पाया काउंटर, मचान, साउंड सिस्टम मेला मार्गों आदि की जानकारी लेते हुए मेला परिसर में मार्गों की चौड़ाई कम से कम छह फुट रखने के निर्देश दिए। लोनिवि के अभियंताओं को जरियनपुर से लेकर ढाई घाट तक रोड के गड्ढे पाटने के निर्देश दिए। एसपी केबी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का ब्यौरा लेते हुए जलालाबाद के सीओ और मिर्जापुर के थानाध्यक्ष को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ऐसा बनाएं कि एक स्थान पर अधिक भीड़ जमा नहीं होने पाए। उन्होंने इस काम में सिपाहियों के साथ एसपीओ की मदद लेने केे निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, जलालाबाद के एसडीएम समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed