{"_id":"5ea468888ebc3e90a407828c","slug":"dm-ssp-inspection-in-shelter-home-shahjahanpur-news-bly403832888","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण
विज्ञापन
तिलहर। हरियाणा से आने वाले लगभग 600 प्रवासी मजदूरों की जांच और उन्हें क्वारंटीन कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैदी से डटा हुआ है। सभी मजदूरों को बंथरा स्थित रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में सरकारी बसों से लाया जा रहा है। रविवार सुबह दस बजे तक पहुंचने की संभावना है। उनकी जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जांच के बाद मजदूरों को तिलहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिनों के लिए रखा जाएगा। शनिवार देर शाम डीएम और एसपी ने प्रशासनिक अमले के साथ सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हरियाणा से जनपद के लगभग 600 प्रवासी मजदूर रविवार सुबह दस बजे तक बंथरा स्थित रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में पहुंचने के आसार हैं। वहां पर उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद जनपद में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों पर उन्हें 14 दिनों के लिए रखा जाएगा। इधर, शनिवार शाम साढे़ बजे नगर के जीजीआईसी महिला इंटर कॉलेज में पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चिनप्पा ने तहसीलदार राकेश सिंह ,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमरों और शौचालय की साफ-सफाई देखते हुए नगर पालिका ईओ को स्कूल के प्रांगण को साफ कराए जाने के निर्देश दिए। मजदूरों के भोजन व्यवस्था के बारे में डीएम ने तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि भोजन व्यवस्था बढ़िया की जाए। इस दौरान डीएम ने स्कूल गेट के पास स्कूल की पुरानी जर्जर बस खड़े पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए फोन पर डीआईओएस को बस को तत्काल कबाड़ी के यहां बेचने के निर्देश दिए। तहसीलदार राकेश सिंह ने बताया कि यहां जीजीआईसी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में लगभग डेढ़ सौ मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था है। पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्था कर दी गई है।