फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM's order is ineffective, not wheat procurement

डीएम का आदेश बेअसर, नहीं हो रही गेहूं की खरीद

Tue, 04 Apr 2017 01:33 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
 डीएम ने एक अप्रैल से जिले में सेंटर खोलकर गेहूं खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। त्रिलोकपुर में तो नियम-कानून को दरकिनार कर एक फार्मर के यहां बैनर लगाकर सेंटर खोले जाने की इतिश्री कर ली गई है। सोमवार को गांव हरिहरपुर और पुनौती में साधन सहकारी समिति पर लगे पीसीएफ के सेंटर बंद मिले। पुनौती में समिति पर केवल कांटा लगा मिला, लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं था। हरिहरपुर में भी सेंटर खोले जाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। गांव त्रिलोकपुर में तो एक फार्मर के घर बैनर लगाकर, कांटा रख दिया गया है। यहां खरीद नहीं की जा रही है। भाकियू ने तहसील क्षेत्र के सभी सेंटर सार्वजनिक स्थानों पर खुलवाए जाने और वहां किसानों से नियमित खरीद कराए जाने की मांग करते हुए डीएम को पत्र भेजा है। त्रिलोकपुर में लगे एसएफसी सेंटर के प्रभारी रामनरायन ने बताया कि अभी तक वारदाना उपलब्ध नहीं है, जिस कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है। सेंटर का स्थान बदलने की मांग की जाएगी तो जगह बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed