फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM reviewed the preparations for the Forest Festival

डीएम ने वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पहली जुलाई से मनाए जाने वाले वन महोत्सव की सफलता के लिए डीएम पुष्पा सिंह ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर वन कर्मियों, आडीटरों और गवाहों की कार्यशाला लगाकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। एसएस कॉलेज में हुई कार्यशाला में प्रभागीय वनाधिकारी एनके सिंह ने बताया कि एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव को वृहद रूप से मनाया जाएगा, जिसमें एक ही दिन में 6.80 लाख पौध रोपित की जाएगी। डीएम पुष्पा सिंह ने वन कर्मियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आठ से 12 फिट ऊंचे पौधे रोपित किए जाएं। इसमें नीम, पीपल, पाकड़, महुआ, जामुन, आम की बैरायटी को प्राथमिकता दी जाए। डीएम ने कहा कि जिले को आवंटित लक्ष्य प्रत्येक दशा में पूरा किया जाए। इसके लिए अभी से रूपरेखा तय की जाए और पौधरोपित करने का स्थल भी निर्धारित किया जाए। इससे पूर्व प्रभागीय वन अधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी ने पौधशालाओं में उपलब्ध पौधों की जानकारी दी। बताया: पौधरोपित करने के लिए 70 स्थलों के कार्य प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं और उन्हें इस दौरान आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed