{"_id":"07134c1ac109db9cfb315a14141c94d9","slug":"dm-farmer-in-the-alampur-the-family-members-of-solace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आलमपुर में किसान के घरवालों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आलमपुर में किसान के घरवालों को दी सांत्वना
शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार जिले की हाकिम को फसली नुकसान से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाले किसानों पर तरस आ ही गया। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बीते दिन इसी वजह से तालाब में कूदकर खुदकुशी करने वाले बुजुर्ग किसान बालिस्टर सिंह के गांव आलमपुर जाकर उनके घरवालों से भेंट की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम और मृतक की माली हैसियत की जानकारी लेने के साथ इस मामले में पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने पर ग्राम प्रधान से ऐतराज जताया।
डीएम ने मृतक की पत्नी सुशीला देवी और बेटे अरुणेश से बालिस्टर की मौत के बारे में विस्तृत जानकारी की। साथ ही परिवार का दुख साझा करके घरवालों को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जांच करने पर डीएम ने पाया कि मृतक बालिस्टर केनाम दस एकड़ जमीन है और बीते फरवरी माह मेें उन्होंने सात लाख रुपये फसली ऋण लेकर विभिन्न कामों में 6.5 लाख रुपये खर्च किए हैं।
ग्राम प्रधान विजय पाल ने डीएम को बताया कि बालिस्टर का शव तालाब में पाया गया और उनके पुत्र को बुलाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया, लेकिन उनके इस सवाल पर ग्राम प्रधान मौन रहे कि बालिस्टर का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया? डीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की सही जानकारी हो जाती कि बालिस्टर की मौत पानी में डूबने से हुई या फिर अन्य किसी कारण से। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, पुवायां के एसडीएम लाल बहादुर, नायब तहसीलदार संजय कुमार आदि डीएम केसाथ रहे।