फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali festival celebrated with pomp in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर, धूमधाम से मनाया गया दिवाली का पर्व

Mon, 13 Nov 2023 03:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 03:42 PM IST
सार

रविवार को दिन में लोग आतिशबाजी, खील, खिलौने, मिठाई, पूजा सामग्री की खरीददारी करते नजर आए। इससे बाजारों में गहमागहमी बनी रही। शाम होते ही हर गली, मोहल्ले, बाजार रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। 

विज्ञापन
Diwali festival celebrated with pomp in Shahjahanpur
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों पर सुख-समृद्धि के देवता गणेश जी व धन की देवी माता लक्ष्मी का शुभ मुहूर्त पर पूजन हुआ। दीपक जलाए गए और आतिशबाजी हुई। मिठाई और उपहार देकर लोगों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। बच्चों से लेकर बड़ों तक उत्साह देखा गया।

विज्ञापन


रविवार को जिले भर में दिवाली की धूम रही। दिन में लोग आतिशबाजी, खील, खिलौने, मिठाई, पूजा सामग्री की खरीददारी करते नजर आए। इससे बाजारों में गहमागहमी बनी रही। शाम होते ही हर गली, मोहल्ले, बाजार रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। आतिशबाजी होने से हर तरफ से धूम धड़ाके की आवाज सुनाई दे रही थी। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला। 
विज्ञापन


महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाती नजर आईं। बच्चों ने फुलझड़ी, फिरकी चलाकर आनंद लिया। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दिवाली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे। पर्व मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजा रखा था। रोशनियों से जगमगाते भवनों की भव्यता देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर फूंक दी करोड़ों की आतिशबाजी
दीवाली पर जिले में करोड़ों रुपये की आतिशबाजी फूंक दी गई। जबकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार आतिशबाजी पर ज्यादा महंगाई रही। लेकिन त्योहार मनाने के लिए आतिशबाजी के शौकीनों ने जेब की कोई परवाह नहीं की। तेज आवाज के साथ आतिशबाजी के रंगीन नजारे बिखेरने वाले पटाखों के अलावा अन्य रोशनी बिखेरने वाले पटाखे भी खूब चले। 

शहर के ओसीएफ रामलीला मैदान स्थित धर्मांनंद इंटर कॉलेज के मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाया गया था, जहां से लोगों ने पटाखे खरीदे। जिलेभर में दीपावली पर्व पर करोड़ों रुपये की आतिशबाजी खरीदी गई। हालांकि आतिशबाजी के कारोबारियों के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा कम खरीदारी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed