फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District President of the party rallied against DM cleaning

डीएम के खिलाफ जिलाध्यक्ष के पक्ष में सपाई लामबंद

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
District President of the party rallied against DM cleaning
नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
पार्टी का मासिक बैठक में मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद साथ आए
विज्ञापन

कहा, जिलाध्यक्ष की नाफरमानी पार्टी की नाफरमानी है

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम से नोकझोंक और हंगामे के मामले में सपा जिलाध्यक्ष और नगरपालिका परिषद चेयरमैन तनवीर खां के पक्ष में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एक साथ दिखे। बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन की मासिक बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राममूर्ति वर्मा, विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि जिले में संगठन का मुखिया जिलाध्यक्ष है। उसकी बात की नाफरमानी पूरी पार्टी की नाफरमानी है। 
मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि जब से सपा की सरकार बनी है, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां पार्टी हित में काम करते आये हैं। वह जनसमस्याओं के लिये संघर्ष करते रहे हैं। जिलाध्यक्ष शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और जनता के साथ कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिये कलक्ट्रेट गए थे लेकिन डीएम ने ध्यान नहीं दिया। इस पर जिलाध्यक्ष ने जायज मांगों का निस्तारण न होने से सरकार की छवि धूमिल होने की बात कही थी। बोले, सपा सरकार ने जो काम कराये हैं वह किसी सरकार ने नही कराए। समाजवादी पार्टी राजनैतिक दल नही बल्कि विकास कारवां है। विधायक राजेश यादव ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में आठ अगस्त को केंद्र सरकार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन की बात कही। कहा, कटरा खुदागंज मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ लेकिन अब भाजपा नेताओं के इशारे पर नही बनवाया जा रहा है। 
विज्ञापन

सपा महिला राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि गैर सपाई दल जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। इससे देश का भला होने वाला नही। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खॉ ने कहा कि उन्होंने वह जनता का हर जायज काम कराने के लिये संघर्ष करने को तैयार हैं। अधिकारी जन विरोधी कार्यशैली त्यागकर जनहित में काम करें और छोटे-छोटे कामों के लिये जनता को परेशान करना छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संजय मिश्रा, कुंवर शरदवीर सिंह, रणंजय सिंह यादव, प्रदीप पांडेय, सैयद रिजवान, विजेंद्र सिंह यादव, नीरज मिश्रा, रामवीर सिंह सोमवंशी, पंकज वर्मा, अजय पाल सिंह सफौरा, कपिल वर्मा बृज बहादुर कश्यप, रेनू मिश्रा, राजीव गंगवार, मो. नसीम खां, अजीज अहमद खां आदि मौजूद रहे।
000

भाजपा ने की सपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर। डीएम के साथ नोकझोंक और हंगामे के मामले में सपा जिलाध्यक्ष पर भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है। जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फिरासत अली खां ने शनिवार को कहा कि सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पूर्व डीएम विजय किरण आनंद द्वारा तैयार की गई फाइल की जांच तेजी से बढ़ाई जाए। 

उन्होंने कहा कि पहले सपा कार्यकर्ता पुलिस को धमकाते थे और अब तो डीएम को भी नहीं छोड़ रहे। उनकी तानाशाही के कारण तमाम प्रशासनिक अधिकारी काम नहीं कर पा रहे। भूमाफिया, गुंडों को संरक्षण देना सपा वालों ने अपना धंधा बना लिया है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष के गलत कार्यों व भ्रष्टाचार की शीघ्र जांच शुरू न हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed