फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District panchayat dominated SP intact

जिला पंचायती में सपा का दबदबा बरकरार

Tue, 03 Nov 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
District panchayat dominated SP intact
जिला पंचायत के सभी 48 सीटों के घोषित नतीजों में उभरी तस्वीर में सपा का दबदबा बरकरार रहने की तस्वीर उभरी है। इससे जुड़ीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह कटरा - खुदागंज तृतीय से दोबारा निर्वाचित हुई हैं तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू अर्चना वर्मा भी फिर से बाजी मारी है। कुल 26 सीटों पर सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा समर्थित सात प्रत्याशियों और बसपा समर्थित छह प्रत्याशियों ने परचम फहराया। इनसे अलग शाहजहांपुर की सियासत में अलग रसूख रखने वाले प्रसाद परिवार के जीवेश प्रसाद ने खुटार प्रथम से जीत दर्ज कर जिला पंचायती की राजनीति में रोमांच ला दिया है।
विज्ञापन

सपा में जिला पंचायती अध्यक्ष पद को लेकर अभी से ही अंदरखाने खींचतान और जोड़तोड़ शुरू हो गई है। नीतू सिंह के पक्ष में पार्टी के ही एक कद्दावर विधायक लाबिंग में जुट गए हैं तो राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को पंचायत प्रतिनिधि निर्वाचित कराकर अपनी ताकत का अहसास कराया है। इनके पैतृक गांव हार गुरैया वाले जलालाबाद तृतीय सीट से इनके बड़े भाई की पुत्रवधू आराधना वर्मा निर्वाचित हुई हैं। सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां के भाई तौकीर खां तिलहर तृतीय सीट पर चुनाव हार गए तो बहनोई अनवर सईद ददरौल प्रथम सीट पर बसपा समर्थित राजेश कश्यप से हार गए। बसपा की ओर से वार्ड 38 कांट प्रथम से नरवीर सिंह, वार्ड 42 ददरौल द्वितीय से ऊषा देवी, वार्ड 27 कलान द्वितीय से रेखा देवी, वार्ड 36 मदनापुर प्रथम से शकुंतला देवी और वार्ड 21 तिलहर द्वितीय से बहोरन ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह पुवायां प्रथम सीट से जीते हैं तो मौजूदा जिलाध्यक्ष के पुत्र अजय पाल सिंह भावलखेड़ा प्रथम से, हालांकि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव खुद ददरौल प्रथम सीट पर 4756 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी पार्टी की शकुंतला मिश्रा भावलखेड़ा प्रथम से जीतीं तो जलालाबाद चतुर्थ से प्रेमपाल गूजर और जैतीपुर द्वितीय से युवा प्रत्याशी अभिषेक प्रताप सिंह विजयी रहे। अन्य नौ निर्दलीय विजेताओं में दूसरा चौंकाने वाला नाम जलालाबाद प्रथम सीट से निर्वाचित हाजीरा है। जीवेश प्रसाद के पक्ष में दलगत राजनीति से इतर भी शाहजहांपुर में पंचायती समीकरण बिठाने को कसरत शुरू हो चुकी है। पहले इनके पिता स्व. कुंवर जयेंद्र प्रसाद भी वर्ष 1989 में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






अध्यक्ष सपा का ही होगा : तनवीर
सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने जिला पंचायत वार्ड के घोषित नतीजों पर कहा कि जनता ने जिले में आधी से ज्यादा सीटों पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों पर भरोसा जताकर दर्शा दिया कि उसके दिल में क्या है। अगला जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपनी ही पार्टी का होगा और हाईकमान जिसका नाम तय करेगा, उसे ही शपथ दिलवाई जाएगी।
000000000000000000000000

भाजपा मंथन मेें जुटी
जिला पंचायत चुनाव के नतीजों पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि सात समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और इन नतीजों का विश्लेषण गंभीरता से किया जाएगा। कई स्थानों पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग भी हुआ।


0000000000000000000

विश्लेषण में जुटी बसपा
जिला पंचायत चुनाव के घोषित परिणामों पर बसपा में गंभीरता से विश्लेषण जारी है। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि अधिकृत छह समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बाकी के समर्थित प्रत्याशियों के हार कारणों पर गंभीरता से मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed