{"_id":"639af1e5f4a7ff68120a2026","slug":"district-designated-officer-arrested-for-taking-12-000-bribe-sought-bribe-in-the-name-of-meat-shop-license-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: जिला अभिहीत अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजलेंस की जाल में ऐसे फंसा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: जिला अभिहीत अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजलेंस की जाल में ऐसे फंसा अधिकारी
Fri, 16 Dec 2022 04:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:03 PM IST
सार
जिला अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा बारह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने एक मीट शॉप का लाइसेंस बनाने के नाम पर यह रकम मांगी थी। पीड़ित कय्यूम ने इसकी शिकायत बरेली में विजिलेंस के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते जिला अभिहीत अधिकारी गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के जिला अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने एक मीट शॉप का लाइसेंस बनाने के नाम पर यह रकम मांगी थी। पीड़ित कय्यूम ने इसकी शिकायत बरेली में विजिलेंस के अधिकारियों से की थी। इसके बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम शाहजहांपुर गई और विजय वर्मा को उनके कार्यालय में ही रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता कय्यूम शाहजहांपुर में ही सर्वजन हिताय संस्था के जिला उपाध्यक्ष हैं। एसपी विजिलेंस बरेली अरविंद कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम अभी शाहजहांपुर से बरेली नहीं पहुंची है। मुकदमा लिखकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन