{"_id":"58b31e224f1c1bd85a831176","slug":"district-23-officers-pay-withheld","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23 अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23 अधिकारियों का वेतन रोका
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) की वेबसाइट पर जनता की शिकायतों का निस्तारण कठोर चेतावनी पत्र दिए जाने के बाद भी निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी के स्तर पर जिले के 23 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी हुआ है। इनमें जिला कृषि अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), बीएसए, सीएमओ, सीएमएस, लीड बैंक अधिकारी, सहायक चीनी आयुक्त, एसडीएम जलालाबाद, एसडीएम तिलहर, एसडीएम पुवायां, सचिव मंडी समिति (पुवायां), सचिव मंडी समिति (सदर), जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, अधिशासी अभियंता (आरईएस), एसई हाईडिल, अधिशासी अभियंता (विद्युत) तृतीय, अधिशासी अभियंता (विद्युत) प्रथम, बीडीओ भावलखेड़ा, बीडीओ पुवायां, क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे, अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक विकास अधिकारी (ब्लाक पुवायां) शामिल हैं। डिप्टी कलेक्टर अजय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन