{"_id":"67d516713c4c55370c0cd32f","slug":"dispute-over-mobile-phone-on-holi-ten-people-were-injured-in-shahjahanpur-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल
Sat, 15 Mar 2025 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव मनेवा में होली के दिन मोबाइल फोन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे 10 लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव के राम अवतार के घर के सामने एक व्यक्ति का मोबाइल गिर गया था। उनके भाई ने मोबाइल फोन उठा लिया और कहा कि जिसका मोबाइल हो, वह ले जाए। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने उनके घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे से पीटा गया। विवाद में राम अवतार, राम बहादुर, पंचराम, फूलमती, मुकेश, राम खिलाड़ी, मोहित, नेमी,विनोद, गीता आदि घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन