फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over asking for leave, sanitation workers go on strike

Shahjahanpur News: छुट्टी मांगने पर विवाद, सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

Sat, 13 Apr 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute over asking for leave, sanitation workers go on strike
अल्हागंज। सफाई कर्मचारियों ने ईद-उल-फितर पर सुबह की शिफ्ट में कार्य करने के बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी मांगी। आरोप है कि मांग पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार को बातचीत के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। इससे पहले नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी। ज्ञापन में कर्मचारियों ने वेतन में बढ़ोतरी, मृत जानवरों को उठाने के लिए अलग से नियुक्ति, कूड़े वाली ट्राॅली पर दो की जगह तीन कर्मचारी को लगाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांग पर विचार का आश्वासन दिया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र विस्तार के बाद 16 सफाई कर्मचारियों को बढ़ाया गया था। वर्मा ने कहा कि आउटसोर्सिंग के तहत कर्मचारियों की छुट्टी का कोई प्रावधान नहीं है। बावजूद होली और दीपावली की छुट्टी दी जा रही है। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ईद की छुट्टी की मांग की थी, जिससे ईद और नवरात्र पर्व के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो जाती। इसलिए छुट्टी के लिए मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed