{"_id":"6733b90ddfd05ce5d50114a4","slug":"dispute-happened-while-drinking-alcoholfriend-was-killed-by-hitting-with-the-leg-of-the-bed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131095-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब पीते समय हुआ विवाद...चारपाई का पाया मारकर दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब पीते समय हुआ विवाद...चारपाई का पाया मारकर दोस्त की हत्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर के निगोही में कृष्णपाल की मौत के बाद उसके घर के सामने लगी भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। शराब पीते समय निगोही के गांव उदारा निवासी कृष्णपाल (45) का दोस्त सहमत से विवाद हो गया। आरोप है कि दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर चारपाई के पाये से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कृष्णपाल ने खेत में टिनशेड डालकर मकान बनाया था। सोमवार की रात वह और सहमत अली उर्फ आलम साथ में शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। बताते है कि पहले आपस में मारपीट हुई। फिर कमरे के बाहर सहमत अली और उसके साथी अख्तर निवासी दुर्जनपुर ने चारपाई के पाये से हमला कर दिया।
इससे कृष्णपाल लड़खड़ाकर गिर पड़ा। इस बीच हमलावर मौके से भाग गए। शोर-शराबा होने पर कृष्णपाल के बच्चे जाग गए। पिता को लहूलुहान देखकर तुरंत ही गांव के प्रधान के घर पहुंचे। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी लेकर गए। यहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई बलराम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सहमत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
परिजनों का बुरा हाल
निगोही में रहकर मजदूरी करने वाला कृष्णपाल सोमवार को ही गांव आया था। परिजनों के अनुसार, करीब 20 साल पहले उसका विवाह सदर बाजार क्षेत्र के मऊ बासक निवासी कुसुमा देवी से हुआ था। कुछ समय रहने के बाद पत्नी मायके चली गई। उसके बाद उसने बिहार की रीना देवी से विवाह किया था। कृष्णपाल की मौत से 12 वर्षीय सोहन, दस साल की रिया व छह वर्षीय प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।