फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Displeasure of BJP leaders became heavy, Sindhauli Inspector Mahendra Singh Line present

Shahjahanpur News: भाजपा नेताओं की नाराजगी पड़ी भारी, सिंधौली इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह लाइनहाजिर

Sun, 14 Jan 2024 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
Displeasure of BJP leaders became heavy, Sindhauli Inspector Mahendra Singh Line present
शाहजहांपुर। सिंधौली के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को शुक्रवार को देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं की शिकायत के बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई। एसपी के पीआरओ धर्मेंद्र गुप्ता को सिंधौली थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाने से हटाए गए महेंद्र सिंह यादव को सिंधौली का कार्यभार दिया गया था। वह करीब डेढ़ साल से थाने में तैनात थे। इस बीच कई महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा भी किया। सूत्रों के मुताबिक कई भाजपा नेताओं से उनकी नहीं बन रही थी। इसके चलते उनकी कई शिकायतें एसपी के पास आईं थीं। बेहतर तरीके से काम नहीं करने के चलते एसपी ने शनिवार रात महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह पर पीआरओ धर्मेंद्र गुप्ता को चार्ज दिया गया। धर्मेंद्र पूर्व में थाना सदर बाजार और मीरानपुर कटरा का चार्ज संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


शिवनगर में दो पक्षों के विवाद में कार्रवाई में की देरी
-करीब एक माह पहले शिवनगर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शरण में गए थे। बताते हैं कि इंस्पेक्टर ने एक पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी सत्तारूढ़ दल के नेताओं का दरवाजा खटकाया। तब मामला एसपी तक भी पहुंचा था। उसके बाद दूसरे पक्ष का केस भी दर्ज कर लिया गया। यह बात एक भाजपा नेता को नागवार गुजरी तो वह जिले से लेकर बरेली तक शिकायत करने पहुंच गए। इसके बाद महेंद्र सिंह पर कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सिंधौली इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। वह सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। उनकी जगह पर धर्मेंद्र गुप्ता को चार्ज दिया गया है।
अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed